{"_id":"5b1435974f1c1bb0318b4f8f","slug":"11528051095-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को झांसा देकर चार थान गहने ले भागे ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को झांसा देकर चार थान गहने ले भागे ठग
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर गांव के सिहुलिया पुरवा में रविवार की दोपहर एक महिला को झांसा देकर ठगों ने उसका चार थान सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। महिला ने दस दिन पूर्व गायब हुए गहने के बारे में बताया तो युवकों ने खुद को तांत्रिक बताकर गहनों को वापस दिलाने का ढोंग किया। युवकों के झांसे में आकर महिला ने बचे हुए गहने उन्हें दे दिया। गड्ढा में गहनों को गड़वाया और बाद में गहनों को लेकर फरार हो गए।
सिहुलिया पुरवे के निवासी भगवान यादव की पत्नी देवंती रविवार की दोपहर अपने घर पर थीं। तभी बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचकर देवंती से पानी मांगा। पानी पिलाने के बाद महिला युवक से बातचीत करने लगी। बातो-बातों में महिला ने युवकों को दस दिन पूर्व गायब हुए आभूषणों के बारे में युवकों को बताया। इस पर युवकों ने स्वयं को तांत्रिक बताकर उसके बाकी बचे हुए गहनों को यह कहकर मांगा कि बचे हुए गहनों को गड्ढे में गाड़ने से तंत्र विद्या के जरिए यह आभूषण गायब हुए गहनों को खींच लेगा। इस पर महिला ने उनपर विश्वास करके महिला ने उन्हें चार थान सोने के आभूषण उनके हवाले कर दिया। ठगों ने उस गहनों पर तंत्र-मंत्र करने का ढोंग किया। महिला से गड्ढा खोदवार कर आभूषणों को उसमें गड़वा दिया। कहा कि इसे इसी तरह एक हफ्ता पड़े रहने दीजिएगा, यह सोना चोरी गए सोने के गहनों को खींच कर लाएगा और दोनों युवक बाइक से चले गए। बाद में गहनों को लेकर फरार हो गए। गृहस्वामिनी की बहू शुरु से तांत्रिकों का विरोध करती थी। लेकिन किसी ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। युवकों के जाने के बाद गढ्ढा खोदा गया तो उसमें एक भी गहना नहीं था। यह जानते ही परिवार में सन्नाटा छा गया।