{"_id":"5ada26744f1c1b63098b582c","slug":"11524246132-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में डूबे किसान का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में डूबे किसान का शव मिला
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर । दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा में गुरुवार की रात सात बजे नदी पार करने के दौरान एक किसान नदी में डूब गया। जानकारी होने पर लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन शव का पता नहीं लग सका। शुक्रवार को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किसान के शव को नदी से निकलवाया। किसान रामलाल (52) पुत्र खरपत्तू दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा गांव का निवासी था।
वह गुरुवार की शाम डुहिया डिलिया गांव में गेंहू की कटाई के बाद भूसा लेकर रात में अपने गांव वापस आने के लिए नाव पकड़ने के लिए नदी की सोती को पकड़कर नदी पार कर रहा था। इस दौरान उसका पैर सोती के गहरे पानी में फिसल गया और देखते ही देखते वह डूब गया। रामलाल को डूबते देख उसी गांव के निवासी लाली, पूनम और सुमित्रा ने शोर मचाया। पर अंधेरा होने के कारण शोर मचाने के बावजूद कोई नदी में नहीं उतरा। परिजनों द्वारा गुरुवार की रात करीब 9 बजे पुलिस को फोन से सूचना दी।