{"_id":"5a5503eb4f1c1b37198b5db4","slug":"11515521003-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के सरंक्षण के लिए युवाओं को जागृत होना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के सरंक्षण के लिए युवाओं को जागृत होना होगा
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। स्थानीय क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पी जी कालेज के बीएड व डीएलएड के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को कॉलेज प्रबंधक एवं कांग्रेस पार्टी के संगठन मंत्री राष्ट्रकुवंर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली मर्यादपुर कस्बा होते हुए लधुवाई गांव पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों ने ग्रामीणों को पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए बड़ी संख्या में पौध रोपड़ करने की बात कही। रैली समापन के बाद कॉलेज प्रबंधन में इस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कॉलेज प्रबंधक राष्ट्रकुंवर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में आधुनिकता के इस दौर में चारो तरफ प्रदूषण से जनजीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा हैं। पय,ाऌ्वरण में बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों में टीबी,केंसर,दमा, सांस संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो रहें हैं। वहीं इसके पीछे बड़ी संख्या में जंगलों को अंधाधुंध काटना भी हैं। युवाओं को पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ न केवल जागृत होने की जरूरत हैं, बल्कि जागरूकता रैली निकालकर अपने आस पास के लोगों को कम से कम पांच पौधे लगाने को प्रेरित करें। जिससे पर्यावरण में व्याप्त प्रदूषण को खत्म किया जा सकें। कार्यक्रम में अशोक सिंह,खालिद अंसारी,शिवप्रकाश सिंह,डॉ प्रियंका सिंह,डॉ इरफान,राजेश शर्मा,आंनद सिंह आदि ने अपने विचार ब्यक्त किया।इस अवसर पर संकाय के सभी छात्र छात्रा आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन