फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नगर शिक्षा अधिकारी ने छह शिक्षकों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

नगर शिक्षा अधिकारी ने छह शिक्षकों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
नगर शिक्षा अधिकारी ने छह शिक्षकों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
मऊ। नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने नगर क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने कहा कि समस्त प्रधानाध्यापक शासन के मंशा के अनुरूप छात्रों को स्वेटर वितरण कराना सुनिश्चित करें। वितरण समारोह पूर्वक विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के देख-रेख में कराया जाए।प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि स्वेटर वितरण में पारदर्शिता बरती जाए। प्रधानाध्यापकों को शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि संक्षिप्त निर्वाचन नियमावली में शिक्षक सुनील कुमार चौधरी, सुशीला देवी, कुसुम राव, काशीनाथ शर्मा, सत्येंद्र नाथ पांडेय, साकिब इरफान द्वारा अभी तक पुनिरीक्षण कार्य की ड्यूटी प्राप्त नहीं की गई है। ड्यूटी में लगे इन शिक्षकों को एक प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। तत्काल ड्यूटी प्राप्त कर ले अन्यथा निलंबन की संस्तुति कर दी जाएगी।प्रधानाध्यापकों ने 200 रूपये मे स्वेटर वितरण में आर्थिक समस्या का मामला उठाया। नगर शिक्षा अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रशिक्षक चंद्रधर राय, हंसरावती पांडेय, सावित्री देवी, जयप्रकाश पांडेय, रजनीश पांडेय, प्रतिमा, रविंद्र गुप्ता, प्रवीण त्रिपाठी, हीरा लिपिक, अजय सिंह, नीता राय, प्रवीण राय, लालकेशरी, लालबच्ची आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed