फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ‘ईद की खुशी में गरीबों का भी रखें ख्याल’

‘ईद की खुशी में गरीबों का भी रखें ख्याल’

Sun, 25 Jun 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
‘ईद की खुशी में गरीबों का भी रखें ख्याल’
मऊ। रमजान के मुबारक महीने में इबादत के साथ साथ अपने आस पास के गरीबों का भी ख्याल रखें। ईद की खुशी में गरीबों को भी शामिल रखना हर रोजेदार मुसलमान का फर्ज है। ये बातें डोमनपुरा में रविवार को एमएए फाउंडेशन के कार्यालय पर आयोजित इफ्तार पार्टी में फाउंडेशन के सदस्यों ने कही। इस मौके पर गरीबों को गैस चूल्हा, कपड़ा, वाटर कूलर और बच्चों को स्कूल बैग, किताबें आदि वितरण किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना हमें यह उपदेश देता है कि भूखा रहकर गरीबी का भी अहसास किया जाए। सिर्फ भूखा रहने का नाम ही रोजा नहीं है। फाउंडेशन से जुड़े अब्दुल कलाम ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से 20 गरीब महिलाओं को ईद के लिए कपड़ा व खाना बनाने के लिए पेट्रोमैक्स, बुजुर्गों को वाटर कूलर और बच्चों के लिए स्कूल बैग व किताबों की व्यवस्था की गई। साथ ही शिक्षा या किसी अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मेडल और स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें भी सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विकास सिंह, राहुल रावत ,मनीष पांडेय, इम्तियाज, मंजर आलम, सज्जाद, नदीम अख्तर, अब्दुल सुबहान, इजहारूल हक, मोहम्मद दानिश, अबुल खैर, शकील अहमद, हुसैन अहमद, वसीम अहमद, जमाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed