फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सैकड़ों एकड़ भूमि रह जाती है जलमग्न

सैकड़ों एकड़ भूमि रह जाती है जलमग्न

Fri, 16 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों एकड़ भूमि रह जाती है जलमग्न
मऊ। रतनपुरा ब्लाक के गाढ़ा और इटौरा तालों में प्रतिवर्ष सैकड़ों हेक्टेयर भूमि जलमग्न रह जाती है। इस भूमि पर कोई खेती नहीं हो पाती है। इन दोनों तालों से जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने के मांग को लेकर शुक्रवार को ब्लाक के किसानों की ओर से खालिसपुर में आशापूर्णा देवी मंदिर परिसर में बैठक हुई। बैठक में किसान नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि दोनों तालों में पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग किसानों की ओर से कई सालों से की जा रही है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से प्रति वर्ष सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसान खेती नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि पिछले साल इन तालों में रोपी गए धान की फसल जब पक कर तैयार हो चुकी थी , उसी समय हुई बेमौसम बरसात से किसानों की पूरी फसल पानी में सड़ गई। जल निकासी न होने से किसान उस क्षेत्र में रबी की फसल गेहूं , सरसो, मसूर आदि की खेती नहीं कर पाए । जबकि अधिकांश किसानों के खेत जनवरी के मध्य तक जुताई के योग्य नहीं हो पाए ।
विज्ञापन

इससे विलंब से बुआई करने के चलते 16 गांवों के किसानों की लागत भी डूब गई। कहा कि पिछले साल शासन से अनुमति न मिलने से तालों की जलनिकासी के लिए मिले 6.70 लाख रुपये सिंचाई विभाग बलिया को वापस करने पड़े। कहा कि इस साल भी जिला प्रशासन ने खड़िया और गाढ़ा ड्रेन की खुदाई के लिए अनुमति नहीं दिया है। इसलिए अब खुदाई संभव भी नहीं है। बैठक में किसानों से सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब सरकारी मशीनरी के भरोसे काम नहीं चलने वाला है अब चंदा एकत्र करके आर श्रमदान करके खड़िया और गाढ़ा नाले की खुदाई और सफाई की जाएगी। छह सालों से इन नालों की खुदाई अथवा सफाई नहीं की गई है। किसानों ने इस कार्य के लिए सभी गांवों में कमेटिया बनाने का संकल्प लिया। बैठक में सुवाष चंद त्रिपाठी, फेेंकू राम, राजदेव सिंह, शेषनाथ सिंह, राम जनम सिंह, डा. जनार्दन सिंह, रवींद्र यादव , जगरनाथ यादव , राम अवध , ब्रह्मानंद तिवारी रामचीज राम, रवींद्र तिवारी , कामता राजभर ,लल्लन सिंह, गेना राजभर , अनंत तिवारी , खड़ग यादव , अरविंद , कुमार राम, मुरलीधर तिवारी राम मिलन राजभर, गनपति हरिकेश यादव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed