फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गेहूं खरीद के दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

गेहूं खरीद के दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद के दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा
मऊ। गेहूं खरीद शुरू होने के दो दिन बाद भी सभी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। क्रय केंद्र प्रभारी क्रय केंद्र खोलकर किसानों की राह ताकते रहे। जबकि विभाग की वेबसाइट पर 1600 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण तो कराया है, लेकिन किसी भी केंद्र पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचे। कई केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं नदारद रहीं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है। समस्त क्रय केंद्रों पर धन तथा बोरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिले में 65 क्रय केंद्र खोले गए हैं। शासन की तरफ से गेेहूं खरीद का लक्ष्य 53 हजार एमटी निर्धारित किया गया था। जबकि गत वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य 37300 एमटी के सापेक्ष 52398 एमटी खरीद की गई थी। एजेंसीवार आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो खाद्य विभाग के 24, पीसीएफ के 33, यूपी एग्रो के एक, भारतीय खाद्य निगम के एक सहित 65 क्रय बनाए गए हैं। गेहूं खरीद शुरू होने के दो दिन बाद भी सभी क्रय केंद्र प्रभारी क्रय केंद्र खोलकर किसानों की राह ताकते रहे। विभाग के वेबसाइट पर 1600 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सभी क्षेत्रों में गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है। शासन की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 20 रुपये छनाई और उतरवाई अलग से दिया जाएगा। इस वर्ष अभी तक शासन से लक्ष्य नहीं आया है।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा स्थित विपणन केंद्र का लक्ष्य 8075 एमटी रखा गया है। पेयजल, छाया सहित सभी सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि क्रय केंद्रों पर सभी सुविधाएं बहाल कर दी गई है। 1600 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है, लेकिन गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है। आठ अप्रैल के बाद गेहूं खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीघाट: गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए कस्बा स्थित विपणन केंद्र को क्रय केंद्र बनाया गया है। गेहूं खरीद का लक्ष्य 8000 कुंतल है। गेेहूं खरीद के दूसरे दिन एक भी किसान क्रय केंद्र नहीं आए। क्रय केंद्र प्रभारी धर्मप्रकाश यादव ने बताया कि क्रय केंद्र पर धन तथा बोरा उपलब्ध है। किसान साफ सुथरा गेहूं लाएं खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed