{"_id":"5c9fbc73bdec2213fe5d31c0","slug":"111553972339-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के खैराबाद गांव में शनिवार को नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ बुनकर प्रदेश अध्यक्ष अबू हुरैरा अंसारी के नेतृत्व में किया गया। इस बीच गांव में फैली चेचक की बीमारी के मरीजों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दर्जनों मरीजों को उपचार हेतु दवा और सुझाव दिया।
अतरारी और खैराबाद में आधुनिक जीवन रक्षक एंबुलेंस सेवा के तहत मदरसा अशरफिया ज्याउलउलूम के सहन में बीमारी की रोकथाम के लिए निशुल्क दवाएं वितरित की गई। इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एपी सिंह ने लोगों को बताया कि चेचक बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि यह बीमारी छुआछूत से फैलती है। इसकी रोकथाम के लिए डॉक्टर से उचित सलाह लेकर इलाज कराएं। यह बीमारी एक सप्ताह में अपने आप समाप्त हो जाती है। इसमें साफ-सफाई रखना आवश्यक होता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक कर्मचारी समेत दर्जनों बुनकर उपस्थित रहे।