{"_id":"5c76dcbcbdec2273983663cb","slug":"111551293628-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पाकिस्तान को नेस्तानाबूद करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पाकिस्तान को नेस्तानाबूद करने की जरूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद दूसरे दिन पाकिस्तान वायु सेना के विमान के भारतीय सीमा में घुसने तथा सीमा पर गोलीबारी करने से पूर्व सैनिकों में उबाल है। इस मुद्दे पर पूर्व सैनिकों से बातचीत की गई तो सभी ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही। साथ ही जरूरत पड़ी तो युद्ध के मैदान में जाने को तैयार हैं।
इस संबंध में पूर्व सैनिक तथा पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र नाथ दुबे का कहना है कि केंद्र सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। पाकिस्तान आतंकवाद को प्रश्रय देकर भारत को ललकार कर रहा है।पाक से पूरा हिसाब किए जाने की जरूरत है। आवश्यकता पड़ी तो हम पूर्व सैनिक भी भारतीय सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर पाक सेना को सबक सिखाएंगे। पूर्व सैनिक उदयराज यादव का कहना था कि सन1987 से भारत में आतंकी गतिविधियां बढ़ी है। पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर उसी के भाषा में जवाब देना चाहिए। पूर्व सैनिक श्रीप्रकाश पांडेय का कहना है कि भारतीय सेना दमदार तरीके से जवाबी कार्यवाही कर रही है। भारत सरकार भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग थलग करने के लिए लगी हुई है। पाकिस्तान पर बड़े हमले करने से ही समस्या का समाधान संभव है। पूर्व सैनिक सभाजीत सिंह ने कहा कि जो भारतीय सेना को छेड़ेगा उसे भारतीय सेना छोड़ती नहीं है। बड़ा हमला कर पाकिस्तान को नेस्तानाबूद कर देने की जरूरत है। सरकार का बुलावा आने पर सीमा पर जाने को तैयार हैं।