फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गोदामघाट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू

गोदामघाट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू

Tue, 26 Feb 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
गोदामघाट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू
स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ढैंचा स्थित गोदाम घाट पर पवित्र तमसा नदी के किनारे श्मशान के पास अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सांसद हरिनारायण की पहल से दशकों से लंबित क्षेत्रवासियों की यह मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। सांसद की पहल पर प्रदेश सरकार ने 24.12 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस निधि से यहां पर अंत्येष्टि स्थल, शांति चबूतरा, रजिस्ट्रेशन भवन, तीन शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त यहां पर पेय जल की सुलभता के लिए इंडिया मार्क हैंडपंप लगाया जाएगा। प्रकाश के लिए बड़ी क्षमता के सोलर लाइट लगाई जाएंगी। इस स्थान पर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी कई दशक से कर रहे थे लेकिन इनकी मांगों की उपेक्षा अब तक की जाती रही है। पीपरसाथ की ग्राम प्रधान सविता यादव और उनके समोजसेवी पति, रतनुपरा के ग्राम प्रधान भाजपा नेता रामाश्रय मौर्य, जिलां पंचायत सदस्य संजय यादव के प्रयास से सांसद हरिनारायाण राजभर ने इसमें रुचि ली। सांसद की पहल रंग लाई और प्रदेश सरकार ने बजट जारी कर दिया। यह निर्माण शुरु हो गया है है। क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए उम्मीद जताया है कि इसके पूरा हो जाने से अब इस श्मशान घाट पर मृतकों के अंतिम संस्कार में सहूलियत होगी। इस संबंध में क्षेत्र के परमा यादव, आशुतोष यादव, उमाशंकर, जयबहादुर सिंह, वकील पांडेय और संजय राम सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताई है। इन लोगों का कहना है कि इसके बन जाने के बाद क्षेत्र के लोगों के सहयोग से इसका सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed