{"_id":"5c51f561bdec220c0c3214cd","slug":"111548875105-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझवारा का सरस हाट बनेगा पशु आश्रय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझवारा का सरस हाट बनेगा पशु आश्रय स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। अब शीघ्र ही किसानों को छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी। घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित घोसी-मझवारा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बना सरस हाट अब छुट्टा पशुओं का आश्रय स्थल बनेगा। खंड विकास अधिकारी घोसी हरिवंश प्रसाद ने बुधवार को सरस हाट स्थल का निरीक्षण किया। पशु आश्रय स्थल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छुट्टा पशुओं की तेजी से बढ़ रही संख्या से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। मझवारा बाजार में करीब10 साल पहले मंडी के लिए लाखों की लागत से सरस हाट का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद यह अपना मूर्त रूप न ले सका। मंडी परिसर में खरपतवार उग आई है। छुट्टा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने के लिए शासन की तरफ से फरमान जारी हुआ है। जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र के छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थल बनाने के लिए बुधवार को खंड विकास अधिकारी घोसी हरिवंश प्रसाद ने सरस हाट का निरीक्षण किया। नामित अधिकारियों से इसे साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही पशु आश्रय स्थल को अविलंब तैयार कराने का फरमान जारी किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामप्रधान हरिलाल मौर्य, रामभवन प्रसाद सहित ब्लाक के कर्मचारी, क्षेत्र के प्रधान मौजूद रहे।