{"_id":"5c153ec1bdec2253b8677b61","slug":"111544896193-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन थानों पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन थानों पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के सभी थानों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल शिकायतों में से महज 20 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। शेष 80 प्रतिशत शिकायतें लंबित रह गईं। सभी थानों पर कुल 103 फरियादियों ने अपने प्रार्थनापत्र दिए। इनमें से केवल 20 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।
चिरैयाकोट थाने में तीन शिकायतें, दक्षिणटोला थाने में सात शिकायतें आई। इनमें दो का निस्तारण किया गया। दोहरीघाट थाने में13 शिकायतें आईं इनमें तीन का निस्तारण किया गया। घोसी में12 में छह शिकायतें निस्तारित कर दी गईं। हलधरपुर थाने में नौ शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। कोपागंज में13 शिकायतों में से केवल दो का ही निस्तारण किया जा सका। शहर कोतवाली में केवल पांच शिकायतें आईं, इसमें से केवल दो का निस्तारण किया गया। मधुबन थाने पर सबसे अधिक 17 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का निस्तारण कर दिया गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में कुल आठ शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। रानीपुर थाने में आई छह शिकायतों में से दो का निस्तारण किया जा सका। सरायलखंसी थाने में कुल 10 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर आए। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका।