फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   योगी मोदी क सरकार कुछ खास हो गईल........

योगी मोदी क सरकार कुछ खास हो गईल........

Sun, 11 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
योगी मोदी क सरकार कुछ खास हो गईल........
पिपरीडीह/रानीपुर (मऊ)। काझा गांव में शुक्रवार की रात श्री लक्ष्मी पूजा सेवा समिति की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विधा के कवियों ने भाग लिया। इस दौरान किसी ने वीर रस की कविता सुनाकर श्रोताओं में उमंग भरने का काम किया तो हास्य और व्यंग की प्रस्तुति कर श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया। कविता के माध्यम से कवियों ने शासन और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए पंकज प्रखर ने वीर रस का गुणगान करते हुए रणभूमि में युद्ध करे तो रण कौशल एक खेल है, जहां शौर्य की रक्षा होती धरती वही सिंहेल है कविता सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में हास्य कवि गौरी शंकर पांडेय ने योगी मोदी क सरकार कुछ खास हो गईल। कुछ में ई रहल फेल कुछ में पास हो गईल सुनाकर वर्तमान राजनीति परिदृश्य पर जोरदार कटाक्ष किया। वहीं देवरिया से आए हुए कवि बादशाह प्रेमी ने अपनी कविता हमारे खिलाड़ियों की आत्मा गरीबी में पली और झोपड़ी मे रोती है, क्योंकि खेलो पर राजनीति होती है, जिस दिन भी राजनीति खेलो से हट जाएगी, उस दिन भारत की धरती स्वर्ण पदकों से पट जाएगी। सुनाकर वर्तमान में खेल जगत में हो रहे भ्रष्टाचार को बया किया। वहीं रेनुकूट के कवि मनमोहन मिश्री ने वफा की राह पर चलना, इसी का नाम जीवन है, कभी उगना कभी ढलना प्रस्तुत कर दर्शकों को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम का आकर्षक गौरी सरस द्वारा मां के ममता पर सुनाई कविता जेवना माई के दुनिया बे दर्द समझे लागल, माई के आंख से आशु टपके लागल, अपने बचवा के खातिर खाक छाने ले माई, भगवान से ई वरदान मांगे ले माई रही। इसी तरह वीररस के कवि गहमरी ने कश्मीर में हो रही घटनाओं का वृतांत करते हुए कविता जो देश द्रोही हो उन्हें सूली पर चढाइए। कश्मीर में पत्थर चलाने वालों पर गोली चलवाइए। यदि लिप्त दुराचार में मिले कोई बाबा, ले जाकर अस्पताल में बधिया करवाइए सुनाकर लोगों के अंदर सोई हुए चिंगारी को जगाने का कार्य किया। सम्मेलन का संचालन कर रहे पंकज प्रखर ने पूरी रात श्रोताओं को बांधे रखा। उनकी चुटकियों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि हरेंद्र सिंह और लक्ष्मी पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और मां लक्ष्मी का वंदना कर किया गया। सम्मेलन में ओमप्रकाश सिंह, राजेश दुबे, बजरंगी सिंह, विनीत सिंह, कुंवर अताब सिंह, विक्की सिंह, आशिश दुबे, महेंद्र गिरी, पारस नाथ सिंह, कौशल सिंह, चंद्रिका मौर्य, मिलन सिंह, आशीष सिंह, परमहंस मौर्य, अभिषेक दुबे, बबलू सिंह, ब्रह्मानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed