{"_id":"5b5dff714f1c1bb37b8b5412","slug":"111532886897-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़कों पर बढ़ाई मुसीबतें, आवागमन दुरुह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़कों पर बढ़ाई मुसीबतें, आवागमन दुरुह
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न ब्लाकों में सडकों की हालत काफी खस्ता है। ये सड़कें योगी के गुढ्ढा मुक्त सड़कों के दावों की पोल खोल रही हैं। विभाग इन सड़कों की मरम्मत के लिए बजट न होने का रोना रो रहा है। परदहा ब्लाक के अंतर्गत आने वाली कई सड़कें जर्जर हालत में है। पिछले तीन दिनों से बारिश होने से जर्जर सड़कों पर बने गढ़ढों में पानी भरे होने के कारण रहगीर परेशान हैं।
सबसे बदतर हालत ब्लाक से निकली राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 की हैं, जहां बढुआगोदाम बाजार के सामने गहरे गड्ढे बन चुके हैं। तीन दिपों से हो रही बारिश से इन गढ़ढो में पानी भरने से रोजाना निकलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या रात के समय हो रही हैं, जहां अंधेरे के चलते दो पहिया वाहन सवार गढ़ढो का सही अंदाजा न लगा पाने के चलते गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी तरह से ब्लाक की परदहां- सलहाबाद मार्ग, बकवल- रणवीरपुर मार्ग, ताजोपुर-कटरा मार्ग, बढुआ- इमिलियाडीह मार्ग कई सालों से मरम्मत न होने से गड्ढ़े में तब्दील हो चुकी हैं।
इसी प्रकार कोपागंज , घोसी , रतनपुरा , रानीपुर , मुहम्मदाबाद गोहना, दोहरीघाट और फतेहपुर मंडाव ब्लाकों की अधिकांश सड़कों का हाल खस्ता है। इन सड़कों में से ऐसी भी कई हैं जो दो साल पहले ही बनाई गई हैं। सड़क जगह जगह टूट जाने से बरसात में जलभराव होने से आना जाना मुश्किल हो गया है। बरसात होते ही इस सड़कों में बन गए गढ्ढों में पानी भर गया है है। लोगों ने इनमें धान की रोपाई कर विरोध जताया है। लेकिन सबकुछ जस का तस है। शिकायत के बाद भी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इस समस्या के संबंध में क्षेत्र के भानू प्रकाश पांडे और शैलेंद्र यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागीय अधिकारी को अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक कोई मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया।