{"_id":"5b48f27c4f1c1b46748b4779","slug":"111531507324-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा हटाने की मांग को लेकर अड़े वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा हटाने की मांग को लेकर अड़े वकील
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें को हटाने और चार अधिवक्ताओं के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान जिला जज की पहल पर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से मुलाकात की। डीएम ने अधिवक्ताओं को सभी मामलों में बातचीत करके मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
बार के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल और महामंत्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को आम सभा की बैठक होगी। इसमें संघर्ष समिति डीएम से हुई वार्ता की जानकारी देगी। इसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। अधिवक्ताओं की लगातार पांचवें दिन हड़ताल के चलते वादकारियों को काफी परेेेशानी का सामना करना पड़ा।
मालूम हो कि चार अधिवक्ताओं के मामले में प्रभावी कार्यवाही न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया था। इस मामले में पुलिस ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल सहित 10 नामजद और 100 अज्ञात अधिवक्ताओं के विरुद्ध सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात से नाराज वकील तब से आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन जानबूझ कर मामले को तूल दे रहा।