{"_id":"5ae8b0634f1c1b042e8b66a4","slug":"111525198947-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में दी योजनाओं की जानकारी
Updated Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी तहसील क्षेत्र में ग्राम स्वराज योजना अंतर्गत चयनित सेमरी जमालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रागंण में सोमवार की रात खंड विकास अधिकारी हरिवंश प्रसाद की अध्यक्षता में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। चौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
सोमवार को रात्रिकालीन चौपाल में बीडीओ हरिवंश प्रसाद ने ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन, घर-घर सहज बिजली कनेक्शन, बैंक के धन-जन खाता, जननी सुरक्षा योजना, निशुल्क बोरिंग, समस्त पेंशन, शौचालय निर्माण, फसल बीमा योजना सहित दूसरे जनहित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। चौपाल में खंड विकास अधिकारी ने स्वच्छता अभियान पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों से खुले में शौच के बजाए शौचालय में ही शौच की प्रवृति डालने की अपील करते हुए खुले में शौच करने से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही ग्रामीणों को विधवा पेंशन, आवास, पेंशन के लिए ऑन लाइन आवेदन करने को कहा, जिससे पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं को लाभ दिलाया जा सके। इस दौरान गांववासियों ने अघोषित कटौती, पेयजल समस्या, आवास की समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराया। जिस पर सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया। चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी राजन कुमार सिंह, सीडीपीओ अश्वनी कुमार राय, एडीओ हृदेश पांडेय, लेखपाल ऋषिकेश कुमार सिंह, एडीओ समाज कल्याण विनोद कुमार सिंह, दशरथ राय, शीतला प्रसाद, प्रधान बराखी देवी, प्रधान प्रतिनिधि भुट्टन प्रसाद अधिकारी और कर्मचारी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
बढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक के इमिलियाडीह गांव स्थित दलित बस्ती में सोमवार की रात खंड विकास अधिकारी परदहां की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज योजना के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव में कैंप लगाकर 36 परिवार को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी के साथ ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, गोपाल शरण पांडे, राजेश कुमार, ग्राम प्रधान सावित्री देवी, प्रधानपति अनिल कुमार, बीरबल, पवन पांडे, श्रीराम, रामअवध, कन्हैया आदि लोग उपस्थित रहे ।