{"_id":"5a53b27b4f1c1b0d788b790c","slug":"111515434619-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रचारकों के माध्यम से लोगों को निरोग बनाने का चल रहा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रचारकों के माध्यम से लोगों को निरोग बनाने का चल रहा प्रयास
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प की तरफ से रानीपुर ब्लाक के खुरहट स्थित महात्मा गौतम बुद्ध सेंट्रल कांवेंट स्कूल में चल रहा पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर सोमवार को संपन्न हो गया।
पतंजलि योग प्रचारक राजन वैदिक ने बताया कि स्वामी रामदेव का सपना है कि भारत का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ हो। इसके लिए पूरे भारत वर्ष में अलग-अलग योग प्रचारकों के माध्यम से लोगों को निरोग बनाने का प्रयास चल रहा है। यह शिविर चार जनवरी को योग जागरण रैली निकालकर प्रारंभ किया गया था। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के खुरहट के महात्मा गौतम बुद्ध सेंट्रल कांवेंट स्कूल में दिन में 6:30 बजे से आठ बजे तक राजन वैदिक ने लोगों को योगाभ्यास कराया। प्रात:कालीन योगसत्र का शुभारंभ ओम और गायत्रीआदि मंत्रोचारण के साथ हुआ। इसके बाद योग प्रचारक राजन वैदिक ने योगसत्र में उपस्थित सभी साधकों को यौगिक जॉगिंग और सूर्य नमस्कार, दंड, बैठक, आसन और प्राणायाम कराया। योगसत्र के अंत में सिंघासन, तालिवादन और हास्यासन के बाद कल्यानमंत्र के साथ समापन हुआ। राजन वैदिक ने शिविर समापन पर सर्वश्रेष्ठ कार्य यज्ञ हवन किया गया जिसमें सभी लोगों ने आहुति प्रदान किया। पतंजलि योग प्रचारक राजन वैदिक नें पांच दिवसीय शिविर के मध्य में ग्रामवासियों की मदद से गांव में स्थित शिवेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण का कार्यक्रम भी किया। शिविर के दौरान अलग-अलग जगहों पर बच्चों का बाल संस्कार शिविर लगाकर उनको संस्कार और अनुशासन के विषय मे जानकारी दी गई। इस मौके पर राजन मौर्य, जनार्दन गुप्ता, संतोष वर्मा, संदीप गुप्ता, संजय, उमेंद्र, सोनू , राजवीर, सामंत, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।