फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुलिस के रवैये के विरुद्ध किया व्यापारियों ने प्रदर्शन

पुलिस के रवैये के विरुद्ध किया व्यापारियों ने प्रदर्शन

Tue, 24 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के रवैये के विरुद्ध किया व्यापारियों ने प्रदर्शन
पिपरीडीह। विकास खंड परदहां के कहिनौर स्थित मां वनदेवी धाम पर दो दिन पूर्व गायब हुई मोटरसाइकिल को लेकर थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा दूकानदारों पर ही रौब गांठने को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी दूकानें बंद रखी।
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल वनदेवी धाम के व्यापारियों ने पुलिस द्वारा कई व्यापारियों का नाम नोट कर ले जाने तथा एक अन्य व्यापारी गोपाल गिरी को पूछताछ के लिए ले जाने के विरोध में वनदेवी धाम के दुकानदारों दुकानें बंद करने के उपरांत कहा कि पुलिस जानबूझ कर उन पर दबाव बना रही है। पुलिस उचक्कों और अराजकतत्वों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें प्रताड़ित कर रही है। इससे व्यापारियों में रोष है। वनदेवी धाम के दुकानदार रामजनम यादव ,राजकुमार यादव, धन्नजय गोड़, रामप्रवेश यादव आदि ने कहा कि पुलिस द्धारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाना कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरुरत पड़ी तो जिलास्तरीय संगठन को साथ लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारियों द्वारा बुलाए जाने पर पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर वनदेवी धाम पहुंच कर दूकानदारों से बातचीत कर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह को पुरी घटना से अवगत कराया। उमाशंकर ओमर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनके साथ पुलिस द्वारा कोई भी उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामजनम यादव, राहुल गोड़, रामप्रवेश गोड़, रवि प्रकाश यादव, छठु यादव, बटोर यादव, श्यामदेव यादव, अरविंद कुमार यादव, सदनवाल, रामदरश, रविंद्र आदि दुकानदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed