फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   11 positives including four people from the same family found in antigen test

एंटीजेन टेस्ट में एक ही परिवार के चार लोगों सहित मिले 11 पॉजिटिव

Wed, 29 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
11 positives including four people from the same family found in antigen test
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा हैं। बुधवार को जिले में एंटीजेन टेस्ट में 11 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें मुंबई से लौटे एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जबकि बीते मंगलवार को जांच में इसी परिवार के छह लोग भी पॉजिटिव मिले थे। इन मरीजों को लेकर जिले में मरीजों की संख्या 455 पहुंच गई। इसमें 304 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले के अलग अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए एंटीजेन टेस्ट में 11 लोग संक्रमित मिले। इसमें फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए 80 एंटीजेन टेस्ट में दो लोग संक्रमित मिले। इसमें मधुबन कस्बा निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। वहीं मलकौली के ग्राम प्रधान भी कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

वहीं मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सद्दोपुर गांव में एंटीजेन टेस्ट में 50 में 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें तीन एक ही परिवार के हैं। इसी परिवार के सात लोगों की रिपोर्ट बीते मंगलवार को आजमगढ़ में एंटीजेन में पॉजिटिव मिली हैं। वहीं चौथा मरीज गांव निवासी एक व्यक्ति है। जबकि रानीपुर सीएचसी पर हुए 36 एंटीजेन टेस्ट में एक सेवानिवृत्त शासकीय प्रधानाध्यापक कोरोना संक्रमित मिले हैं।इसी तरह से बड़राव सीएचसी पर हुए 78 एंटीजेन टेस्ट में बड़राव ब्लाक के सबरहद बिरइचा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दोहरीघाट सीएचसी पर एंटीजेन टेस्ट में 87 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली, वहीं पाऊस गांव निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। जबकि घोसी सीएचसी में 18 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया।इसमें घोसी कोतवाली में तैनात एक सिपाही तथा पीड़वल साथ गांव निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महिला आशा कार्यकर्ता भी हैं। जिले में इन मरीजों को लेकर कुल मरीजों की संख्या 455 पहुंच गई।जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 145 हो गई, वहीं 304 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं 6 मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद प्राप्त हुई।
बढ़ता कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में मिले 43 मरीज
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार से लेकर बुधवार तक 43 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसमें मंगलवार की देर रात 11 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट एंटीजन से प्राप्त हुई, फिर बाद में 29 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट रात में प्राप्त हुई थी। बोले कि मंगलवार की रात्रि से बुधवार तक 41 लोगों कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं।

250 मीटर के बजाए अब 100 मीटर का होगा हॉटस्पॉट क्षेत्र
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शासन से मिले दिशा निर्देश के अनुसार अब हॉटस्पॉट की एरिया ढाई सौ मीटर से घटाकर 100 मीटर की कर दी गई है। बताया कि इन लोगों को व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सांसद आदर्श गांव का चयन किया जा रहा है । इस योजना का शुभारंभ सांसद आदर्श गांव के किसी एक गांव से जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed