{"_id":"d5e26fc2d313708156593a45697ff803","slug":"11-policemen-honored-for-good-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे कार्य पर 11 पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे कार्य पर 11 पुलिसकर्मी सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीते दिनों अच्छा कार्य करने वाले 11 पुलिसकर्मियों को एसपी शिवहरि मीणा ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी किसी के दबाव में कोई कार्य न करे। रविवार को पुरस्कृत हुए लोगों में मधुबन थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष दक्षिणटोला ज्ञानेश्वर मिश्रा, हठ्ठीमदारी चौकी इंचार्ज मो. सलीम जावेद, सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक थाना घोसी मनोज कुमार,
अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आशुलिपिक आरक्षी देवेंद्र राम, पीआरओ सेल के आरक्षी आरक्षी अजीत सिंह पटेल, सीओ सिटी कार्यालय के लिपिक आरक्षी अंकुर शुक्ला, आरक्षी गोपाल गुप्ता, कोतवाली के आरक्षी धर्मराज यादव, आरक्षी हीरालाल कार्यालय प्रतिसार निरीक्षक को एसपी शिवहरि मीणा ने प्रशस्तिपत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
सम्मान समारोह को संबोधित करते एसपी शिवहरि मीणा ने कहा कि जो पुलिसकर्मी अच्छा कार्य करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। लेकिन जो भी अपने कार्य को सही तरीके से नहीं करेगा उसे दंडित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी को हमेशा अपने कार्य और दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से एएसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी सुशील कुमार, सीओ वंशीधर मिश्रा, एसडीएम सदर आरडी पांडेय सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।