फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   11 injured including six women in the fight

मारपीट में छह महिलाओं सहित 11 घायल

Mon, 23 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
11 injured including six women in the fight
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुस्तफाबाद में रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते देखते दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे, ईंट, पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में छह महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजवाया। डाक्टरों ने तीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कुल17 नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमा के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुस्तफाबाद में राजनाथ यादव और हरिकेवल यादव के विरुद्ध कई वर्षो से पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार की रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस मारपीट में सीमा यादव 30 ,दिनेश यादव 37,हरिकेश यादव 38 ,सर्वेश यादव 15,प्रमिला 46 ,राजनाथ यादव 56 ,पार्वती देवी 65 ,देवमती 46, रूनी देवी 28 ,निशा 20 और दिलीप यादव घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजवाया। जहां डाक्टरों ने राजनाथ ,दिलीप,सर्वेश यादव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने राजनाथ की तहरीर पर पांच नामजद और एक अज्ञात तथा हरिकेश की तहरीर पर 12 लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed