फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयास से 13 में पांच मामलों का हुआ निस्तारण

महिला ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयास से 13 में पांच मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 05 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
महिला ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयास से 13 में पांच मामलों का हुआ निस्तारण
महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर के निर्देशन तथा सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष की देखरेख में पुलिस लाइन में हुई। इसमें कुल 13 पारिवारिक मामले आए, जिसमें ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से पांच मामलों का निस्तारण हुआ। ंदो मामलों में पक्षकारों की सहमति से उनका मामला निस्तारित कर दिया गया। वही तीन मामलों में पक्षकारों के बीच सहमति न बन पाने के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी गई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 26 मई 2019 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से उम्मेएमन और सलमान तथा अफजाल अहमद और समीना खातून के मामले में पक्षकारों की सहमति और कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। वही मीना देवी और जोखन चौहान,अंकिता और शंकर दयाल तथा मोनका और अंकित कुमार के मामले में पक्षकारों के बीच सुलह न हाने की स्थिति में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी गई। इस दौरान हेना देवी और पप्पू राम तथा पिंकी कश्यप और मनीष कश्यप के मामले में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। वही बृजेश और माधुरी के मामले में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। तथा अमली और संतोष यादव, पुष्पा सोनकर और लालबचन, सुनीता और रामदुलार यादव, रागिनी और शिवम, मंजू और रामभवन के मामले में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 26 मई 2019 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यगण इब्राहिम सेवक, सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्याय, डा.एमए खान, मौलवी अरशद, रत्नेश पांडेय, महिला आरक्षी इशरावती यादव और सोनी सिंह ने अपना योगदान दिया। बैठक में काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed