फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़

लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़

Thu, 18 Apr 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़
लखनऊ/इंदारा। इन दिनों लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। हालत यह है कि जहां आरक्षण नहीं मिल रहा वहीं जनरल डिब्बे में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। लग्न का सीजन शुरू होते ही ऐसा देखने को मिल रहा है। ऐसे में दूर दराज की यात्रा करने वालों के सामने परेशानी आ खड़ी हुई है।
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता सहित अन्य महानगरों से आने वाली सभी ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की काफी भीड़ बढ़ी नजर आ रही है। सबसे बदतर हालत तो ट्रेन के जनरल कोचों में है, जहां भीड़ इतनी है कि लोग ट्रेन के पायदान पर बैठकर सफर करते नजर आ रहे हैं। इससे ट्रेनों में उतरना और चढ़ने में यात्री परेशान हो रहे हैं। दरअसल 14 अप्रैल के बाद लगन शुुरु हो गया है। मांगलिक आयोजनों के शुरू होने के बाद एक बार फिर से ट्रेनों में भीड़ के रिकार्ड टूटने शुरू हो गए हैं। इससे लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने परिवारों के साथ अपने घर, रिश्तेदारियों मित्रों के यहां जाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, सूरत, अहमदबाद जैसे महानगरों से आनी वाली ट्रेन लिच्छवी, दादर, साबरमती, पूर्वांचल एक्सप्रेस में देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा खराब हालत ट्रेनों के जनरल कोचों का है, जहां बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है। इससे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर चढ़ने-उतरने की आपाधापी में यात्री गिरकर भी घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ददन राम ने बताया कि इन दिनों में भीड़ बढ़ी हुई है। यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह से कोई असुविधा न हो उसके लिए रेलवे सर्तकता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed