{"_id":"5caf858ebdec22143439dd60","slug":"101555006862-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में शुरू हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में शुरू हुई तैयारियां
विज्ञापन
सातवें चरण में जिले में होने वाले मतदान के लिए 22 अप्रैल से शुरु होने वाले नामकन प्रक्रिया के लिए कलेक्ट्रेट में तैयारियां की जाने लगी हैं। इसी को लेकर गुरुवार से कलेक्ट्रेट और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग का कार्य शुरु कर दिया गया है। जिसे 22 अप्रैल से पहले पूरा कर लिया जाएगा। उधर, मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला प्रशासन ने सिकठिया स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल को चयनित किया गया। गुरुवार को डीएम वहां पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।
सातवें चरण में 19 मई को जिले में लोकसभा चुनाव समान्य निर्वाचन के तहत वोट डाला जाएगा। इसक्रम में जिला और पुलिस प्रशासन नामंकन प्रक्रिया की तैयारी में जुट गई है। पहले से तय प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नामंकन स्थल कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य शुरु किया गया। इसक्रम में गुरुवार को दो बैरियर को स्थापित किया। इसमें एक बैरियर पुलिस कार्यालय से कलेक्ट्रेट को जाने वाले मार्ग पर तथा दूसरा बैरियर कलेक्ट्रेट के सामने पूरब तरफ बनाया गया। इसके अलावा पूरा कलेक्ट्रेट 20 अप्रैल तक बैरियर के जद में होगा। इसमें बिना अनुमति के किसी के प्रवेश पर रोक लगा दिया जाएगा। बताते चले जिले में 22 से शुरु होकर 29 अप्रैल तक प्रत्याशी नामंकन कर सकेंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच किया जाएगा। दो मई को नाम वापसी तथा 19 मई को वोट डाला जाएगा। वोटिंग के लिए लगाए गए मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला प्रशासन ने सिकठिया स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल को चयनित किया है। इसक्रम में गुरुवार को डीए ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी अन्य अधिकारियों के साथ लिटिल फ्लावर पहुंचकर वहां निरीक्षण किया। बताते चले नामंकन प्रक्रिया के साथ प्रशिक्षण और मतों की गिनती तथा ईवीएम का रखरखाव के लिए चारों तरफ सीसी टीवी कैमरा लगाया जा रहा है।