{"_id":"5c7978ebbdec220833205514","slug":"101551464683-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत वलीदपुर में चोरी से जल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत वलीदपुर में चोरी से जल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बिजली विभाग ने बकाया राशि को वसूले के दौरान नगर पंचायत वलीदपुर में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जलकर के रूप में बकाया राशि वसूल करने गई टीम ने कार्यालय में बिना कनेक्शन के बिजली जलते पाया। इतना ही नहीं मोटर तथा स्ट्रीट लाइट भी बिना कनेक्शन से संचालित होते मिले। जिस पर टीम ने कार्यालय के साथ स्ट्रीट लाइट और पांच मोटर का कनेक्शन काटा।
शुक्रवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता राजेंद्र यादव के नेतृत्व में बिजली टीम नगर पंचायत से जलकर का बकाया आठ लाख रुपये की वसूली करने पहुंची थी। जांच में नगर पंचायत कार्यालय में बिना कनेक्शन के बिजली जलती मिली तो वहीं पेयजल के लिए छोटे पांच नलकूप और सैकड़ों स्ट्रीट लाइट बिना कनेक्शन के चल रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए कार्यालय के साथ नलकूप और स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया। टीम ने नगर पंचायत को बकाया राशि जल्द जमा करने को कहा।
मालूम होे कि बिजली विभाग द्वारा 9 अप्रैल 2018 को नगर पंचायत के 30 स्ट्रीट लाइट के साथ सोलह वार्डों में बिना कनेक्शन के संचालित मिलते 30 सबमर्सिबल का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की थी। इससे नगरवासियों को पेयजल की समस्या से कई दिनों तक परेशान रहे थे। बावजूद नगर पंचायत द्वारा एक साल बीतने के बाद भी कनेक्शन लेने की कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
अवर अभियंता राजेंद्र यादव ने बताया कि नगर पंचायत पर जलकर का बकाया राशि को लेकर ईओ विनित कुमार को 10 दिन पूर्व ही अवगत कराया गया था। बावजूद उनके द्वारा कोई जवाब न देने पर जब कार्रवाई के लिए पहुंचे तो बिना कनेक्शन के नगर पंचायत को बिजली का प्रयोग करते पाया गया। जिस पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। वहीं अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव ने बताया कि उनकी नियुक्त जुलाई 2018 में हुई थी। तब से उन्होंने बिजली बिल सत्यापित कर दिया था। लेकिन विभागीय कर्मचारी नियुक्ति से पूर्व के बिजली बिलों को सत्यापित करने का दवाब बना रहे हैं। न करने पर उन्होंने बिना नोटिस दिएा कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।