फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ब्राह्मणपुरा में जल्द खुलेगी पीएचसी

ब्राह्मणपुरा में जल्द खुलेगी पीएचसी

Wed, 09 Jan 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
ब्राह्मणपुरा में जल्द खुलेगी पीएचसी
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अब ब्लाक मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लाखों की लागत से ब्राह्मणपुरा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सीएमओ ने जिला योजना समिति में प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
विज्ञापन

ब्राह्मणपुरा गांव में खाली पड़ी जमीन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। गांव के आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को इलाज के लिए 10 से 15 किमी लंबी दूरी तय करनी पड़ती हैै। इस मामले में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के सहरोज गांव निवासी तथा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा था। शासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया था। जिस पर उन्होंने रानीपुर पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी से आख्या मांगी थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल के लिए जिला योजना समिति में प्रस्ताव बनाकर भेजा।
विज्ञापन

उधर गांव में अस्पताल में खोले जाने की प्रक्रिया शुरू होने से आसपास क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। गांव के संजय कुमार पांडेय का कहना है कि अस्पताल न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंभीर मरीजों को 15 किमी दूरी तय करनी पड़ती है। राजन पांडेय ने कहा कि अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रीती पांडेय और सरिता पांडेय ने कहा कि अस्पताल खुलने से महिलाओं को गांव में ही इलाज की सुविधा मिले सकेगीा। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि ब्राह्मणपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के लिए जिला योजना समिति में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed