फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ के बच्चों का जलवा

राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ के बच्चों का जलवा

Tue, 25 Dec 2018 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ के बच्चों का जलवा
मऊ। बहराइच जिले में आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कइया स्थित प्राथमिक विद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। मऊ जिले के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से शिक्षकों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इससे जनपद में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

दो दिनों तक चले 32वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कइयां के बच्चों ने पीटी मुकाबले में कुछ ही अंतर से दूसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने शानदार तरीके से गार्ड ऑफ आनर पेश किया। बेहतर प्रदर्शन से प्रभावित होकर मुख्य विकास अधिकारी बहराइच ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, जेपी सिंह, अंजली वर्मा, नंदिनी, सरिता को सम्मानित किया। इसी क्रम में कृष्ण कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय पीरुवां ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। पिंकी दोहरीघाट ने लंबी कूद में प्रथम स्थान, रानी यादव उप्रा भदसा 100, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान के प्रदर्शन के कारण प्रदेश में आजमगढ़ मंडल को ओवर ऑल तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राथमिक विद्यालय कइयां के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चों को तैयार कर इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराना अत्यंत दुरूह कार्य है। इसमें अभिभावकों, साथी अध्यापकों, खंड शिक्षाधिकारी रतनपुरा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मऊ का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। बच्चों की इस सफलता पर उनके अभिभावकों में अत्यंत खुशी का माहौल है। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सराहनीय योगदान देने वालों में सहेंद्र सिंह, प्रमोद मिश्र, धर्मराज चौहान, राजेश कुमार, गणेश राय, आभा त्रिपाठी, अशोक मौर्य, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed