फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जी की जयंती

सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जी की जयंती

Tue, 25 Dec 2018 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जी की जयंती
मऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जनपद कार्यालय पर अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो विपक्षी पार्टियों में समान रूप से सम्मानीय रहे हैं। उदार, विवेकशील, निडर, सरल-सहज, राजनेता के रूप में जहां इनकी छवि अत्यंत लोकप्रिय रही है। जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने अटल जी के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाजपेयी जी की लेखन क्षमता, भाषण कला को देखकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं का ध्यान इनकी ओर गया। जिला महामंत्री विजय राजभर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर कृष्णकांत राय अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्त, रमेश राय, राकेश मिश्रा, रविंद्र सिंह, संतोष वर्मा, राकेश तिवारी, पंकज राजभर, विनोद गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान नेता राकेश सिंह और देवप्रकाश राय ने अटल जी की जयंती पर अपने साथियों के साथ उन्हें नमन किया। कुसम्हा : दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के मोहम्मदाबाद सिपाह गांव स्थित पंडित राम लखन शिक्षण संस्थान में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश उर्फ ज्ञानी शुक्ला ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


99 मरीजों का हुआ परीक्षण
मधुबन। अटल जी की जयंती पर प्राथमिक स्वास्थ्य परिसर में कैंप लगाकर 99 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 10 मरीजों को उच्च अस्पताल जाने की सलाह दी गई। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में लगाए गए कैंप में पूर्ति निरीक्षक जय नारायण यादव ने पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय के लाभार्थियों को कार्ड वितरण किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह भी मौजूद रहीं। भाजपा के मंडल इकाई के पदाधिकारियों ने संगोष्ठी का आयोजन कर अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, डा. रवींद्र सिंह, राजीव पांडेय, अभिषेक सिंह, डब्बू चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने किया राशन कार्ड वितरण
कोपागंज। भाजपा के जिला मंत्री अखिलेश तिवारी के अखिलेश तिवारी ने कोपागंज नगर पंचायत के वाजिदपुरा निवासी 865 कार्ड धारकों को राशन कार्ड का वितरण किया। ब्लॉक मुख्यालय और अदरी नगर पंचायत में भी राशन कार्ड पात्रों को बांटे गए। इस दौरान सभासद विनय गुप्ता ,संजय खरवार, राधे सोनकर, बृजेश गुप्ता, जफरुल हसन सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed