{"_id":"5c17e395bdec2256d5717ca6","slug":"101545069461-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने थाने का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने थाने का किया औचक निरीक्षण
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार की शाम पांच बजे मधुबन थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर फटकारा और साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण में एएसपी ने अभिलेखों के रख रखाव, कारागार, मालखाना, शौचालय, बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर फटकार लगाते हुए साफ सफाई रखने के साथ रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला अपराधों और दहेज उत्पीड़न रजिस्टर का अवलोकन करते हुए महिलाओं के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही आईजीआरएस के लंबित शिकायतों का निस्तारण समयावधि में करने की बात कही, वहीं लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एसओ प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ब्यूरो