{"_id":"5bfc231fbdec2241ab338ad6","slug":"101543250719-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली का निरीक्षण कर सीओ ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली का निरीक्षण कर सीओ ने लगाई फटकार
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सोमवार की दोपहर तहसील मुख्यालय स्थित कोतवाली पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने बैरक के साथ आवासों, रसोई घर के साथ शस्त्रागार का निरीक्षण किया।
दस्तावेजों का भी निरीक्षण करने के दौरान उन्हें रख रखाव में अनियमितता मिली। इस पर उन्होंने कार्यालय स्टाफ को चेतावनी दी, साथ ही लंबित विवेचना को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आदेश संबंधित उपनिरीक्षकों को दिया। बोले ठंड ने दस्तक दे दिया है, यह समय है जब चोरी की घटनाएं बढ़ती है। ऐसे में सभी अपने क्षेत्रों में चक्रमण करके नजर रखेंगे। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह, शिव मूर्ति तिवारी, अजय कुमार त्रिपाठी, आर यश नागर, रणजीत यादव, जमील अहमद, ब्रह्मा नंद यादव आदि पुलिस के जवान मौजूद रहे।