{"_id":"5bc2370dbdec2269812a816a","slug":"101539454733-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडालों में आज स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडालों में आज स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नवरात्र में जगह-जगह दुर्गा मंदिरों पर सुबह-शाम काफी भीड़ उमड़ रही है। नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर पंडाल निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। नगर में 84 सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर 383 दुर्गा प्रतिमाएं 14, 15 अक्तूबर को पंडालों में विधि विधान से स्थापित की जाएंगी। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 383 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। गोलाबाजार, चौक सहित कई स्थानों पर पंडाल बनकर तैयार हो गया था। दुर्गा पूजन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 14 अक्तूबर की शाम नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंडालों मेें दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। दुर्गा पंडालों का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। स्थानीय कलाकारों के अलावा कोलकाता के कलाकार दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। प्रशासन की तरफ से पंडालों के रख-रखाव सहित व उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी गाइड उपलब्ध करा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी थानों पर पहले ही शांति कमेटी की बैठक कर समितियों के अध्यक्षों व उनके पदाधिकारियों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। दुर्गा पूजन समिति के वरिष्ठ छोटेलाल गांधी ने बताया कि 14, 15 अक्तूबर को विधि विधान से दुर्गा प्रतिमाओं की पंडालों में स्थापित होंगी।