{"_id":"5ba52e79867a55787b027aca","slug":"101537551993-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादते इमाम हुसैन की याद में निकला जुलूस, नम हुई आँखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादते इमाम हुसैन की याद में निकला जुलूस, नम हुई आँखे
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। 10वीं मुहर्रम को कर्बला के शहीदों की याद में जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमन बाबुल इल्म जाफरिया के मिमरानो ने नौहाख्वानी, सीनाजनी और जंजीर का मातम पेश किया। इस्लाम और मुहर्रम अमनो अमान का पैगाम देता है। रोके मखतल में कहती थी जैनब बया ए हुसैन अलविदा ए हुसैन अलविदा करते हुए अपने कदीमी रास्ते से होते हुए कर्बला के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से ताजियेदार सैय्यद अली अंसर, मकसूद, इरफान, हैदर, आसिफ रिजवी, शोएब, रिजवी, मासूम, रजा आदि लोग मौजूद रहे। काजी टोला और मलिक टोला से मुहर्रम का मातमी जुलूस शाही कटरा, संस्कृत पाठशाला होते हुए कर्बला के लिए रवाना हुआ। क्यारीटोला का मुहर्रम जुलूस भी अपने कदीमी रास्तों से होते हुए रवाना हुआ। इस मौके पर एएसपी एसके श्रीवास्तव, सीओ सिटी राजकुुमार, सीआरओ हंसराज यादव सहित तमाम अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की मानीटरिंग करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था में एआरएफ पीएसी के जवानों सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के महंगूपुर, रायपुर , पचीस्ता, कमथरी, पलिया, औसतपुर, चिरैयाकोट, यूसूफाबाद, जमीन बुढ़ान, छपरा, जसड़ा और सिरसा आदि जगहों से ताजिया जुलूस निकाले गए। केवल चिरैयाकोट में सात और पूरे थाना क्षेत्र में 20 जुलूस निकाले गए।
वलीदपुर संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत में शुक्रवार को विचलापुरा कर्बला से सुबह 10 बजे दिन में ताजिया उठाकर मातम करते हुए उत्तर का पूरा लेकर जाने के बाद फिर सोनार बस्ती होते हुए देर शाम को कर्बला में दफ़न हुई। इस मौके पर ताजियेदार फरमान ताहिर अब्बास नासिर आफ़ताब जाकिर आदि रहे। अमिला संवाददाता के अनुसार, क़स्बा के मध्य चौक से छह ताजिया जुलूस निकाले गए। अमिला पठान टोला और अमिला टेढी गली, हेमई, चिरैयाडांड, बंजारी, गोफा के ताजियादारों ने नौहा महबूब राशिद, आशिफ, इस्लाम आजमी, मु. असलम, मतिउल्लाह, शाहनवाज आदि ने नौहाख्वानी की। मास्टर हाजी मु. असलम, वली मुहम्मद, कादिर अली, इस्तेयाक अहमद, शमीम अहमद, अली अब्बास, इदरीस अहमद आदि दर्जनों ताजियादारों कर्बला से मिट्टी लाकर चौकी बैठाया।