{"_id":"5b4798b84f1c1b56238b6198","slug":"101531418808-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत ने शुरु कराया नाला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत ने शुरु कराया नाला सफाई अभियान
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। बरसात शुरू होते ही नगर की नालियां व नाला जवाब देने लगे हैं। इसको देखते हुए नगर पंचायत ने नाले की विशेष अभियान के तहत सफाई कराने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर के नाले की सफाई 15 दिनों के अंदर ही पूरा करा लिया जाएगा। साथ ही नालियों की भी सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है।
बरसात का मौसम शुरू हो गया है। पिछले कई सालों से पंचायत की नाले नालियों की सफाई न होने से हल्की बरसात होते ही नगर की नालियां ओवर-फ्लो होने लगी हैं। इससे नाले का गंदा पानी लोगों के घरों और बाजारों में दुकानों के अंदर आ जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा नाला सफाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। सफाई अभियान के लिए बाहर से बुलाए गए सफाई कर्मियों की टीम ने गुरुवार को नगर में चोक पड़े नाले-नालियों की सफाई शुरू कर दी। इस संबंध में नगर पंचायत ईओ मनोज कुमार का कहना रहा कि बारिश में जल जमाव की स्थिति न हो, उसके लिए सफाई अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई कराई जा रही है जिससे बारिश के दौरान नाले ओवरफ्लो न हो।