{"_id":"5b1435844f1c1bfa6e8b6076","slug":"101528051076-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत गिरने से युवक की मौत
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। थाना क्षेत्र के पलिया बाजार निवासी एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान के ढाले गए छत का सपोर्ट हटाने के दौरान रविवार को छत गिरने से युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसे वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
पलिया बाजार निवासी अरविंद पटवा (30 ) पुत्र मोहन पटवा अपने दो भाईयों संग अपने मकान के नए बने छज्जे से सपोर्ट वाले बांस, बल्ली हटाने के दौरान उसकी छत अचानक ढह गया। मलबे की चपेट में आने से अरविंद गंभीर रूप से घायल हुआ। जबकि उसका भाई वहां से भाग कर अपनी जान बचा ली। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे अरविंद को बाहर निकाला गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती कराया। लेकिन युवक की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी परीक्षण करने के बाद डाक्टरों ने युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले ही जा रहे थे कि रास्ते में ही अरविंद पटवा की मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस घर आ गए और उसका दाह संस्कार कर दिया। मृतक युवक अरविंद पटवा चार भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनें हैं। मृतक के दो बच्चों का पिता था। हादसे से मृतक की पत्नी और परिवार वालों रो रोकर बुरा हाल था। उधर, अरविंद की मौत से बाजार में मातम पसरा हुआ है। कई दुकानदारों ने शोक में अपनी दुकानें बंद रखीं।