{"_id":"5b1431d14f1c1ba66e8b6094","slug":"101528050129-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के चलते रात में ग्रामीण क्षेत्र में फेंक रहे कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के चलते रात में ग्रामीण क्षेत्र में फेंक रहे कचरा
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। नगर पंचायत कोपागंज में जमीन न होने के चलते खुले में कचरा डंप करने पर आए दिन विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 16 वार्डो से निकलने वालो सैकड़ों क्विंटल कचरा नगर पालिका द्वारा विरोध से बचने के लिए नगर पंचायत के बाहरी सीमा से सटे गांवों के मार्गो पर फेंका जा रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हो रहे। शिकायतों के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
बताते चले नगर पंचायत के 16 वार्डो प्रतिदिन सैकड़ों क्विटंल कचरा सफाई कर्मचारियों संग्रहित किया जाता है। लेकिन कचरा निस्तारण के जमीन का अभाव होने के चलते नगर पंचायत की ओर से कचरा नगर पंचायत के दोस्तपुरा और वाजिदपुरा पश्विमी में डंप किया जा रहा था। लेकिन पिछले माह में दोनों मोहल्ले के लोगों के भारी विरोध के चलते वर्तमान में नगर पंचायत की ओर से कचरा संग्रहित करने के बाद रात में नगर पंचायत सीमा के बाहर ओडियाना बाजार से काछीकला ग्राम पंचायत के सड़क मार्गो के किनार पर कचरा डंप किया जा रहा है। सड़क मार्गो के किनारे कई दिनों से सैकड़ों क्विटंल कचरा फेंके जाने के चलते मार्ग से लोगों को निकलना दुर्भर हो गया है।
काछीकला गांव के ग्रामीण घूरहु, संतोष, राजेश, राजकुमार, निरहू, अशोक, रामभुवाल का कहना है कि सड़क किनारे कचरा फेंके जाने के चलते भीषण गर्मी में दुर्गंध के चलते लोगों को इस मार्ग से गुजरना दुर्भर हो गया है। कई बार इस बारे में नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत भी गई, जहां उनके द्वारा कचरा न फेंके जाने का आश्वासन देने के बाद अगले दिन सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरा फेंक दिया गया।
विज्ञापन
इस बावत नगर पंचायत अधिशासी अभियंता जय प्रकाश यादव ने कहा की कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन का अभाव के चलते कचरा डंप किया जा रहा हैं। अगर इससे ग्रामीणों को दिक्कत आ रही हैं तो वो दूसरे जगहों पर कचरा डंप करने का प्रयास करेंगे।