{"_id":"5b103d594f1c1bf86e8b5975","slug":"101527790937-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी
Updated Thu, 31 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मंडलायुक्त आजमगढ़ के आदेश के विरुद्व जिले की चारों तहसीलों के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक मंडलायुक्त अपना आदेश वापस नहीं ले लेते हैं या उनका स्थानांतरण नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ के प्रस्ताव के समर्थन में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रस्ताव पास कर विरोध स्वरुप पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय और संचालन मंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर बीवी सिंह, शिवशंकर राय, ईश्वरचंद त्रिपाठी, उपेंद्र चौहान, अतुल राय, पीएन सिंह पंकज आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
सदर तहसील बार के अध्यक्ष सुभाष सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वकीलों ने दोहराया कि जब तक कमिश्नर का आदेश वापस नहीं हो जाता तब तक न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। संचालन मंत्री शिव नारायन राय ने किया। अजीत लाल श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव , बालमुकुंद सिंह, अजय सिंह , दीपक राय , राजेंद्र चौहान, हरेंद्र यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
मधुबन तहसील के अधिवक्ताओ ने मण्डलायुक्त के आदेश का विरोध उसे वापस लेने की मांग की।साथ ही नारेवाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर अरुण त्रिपाठी, सत्यराम यादव, तारिक जमील, सन्तोष तिवारी, जवाहरलाल पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे।
घोसी तहसील के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर मंडलायुक्त के विरुद्व नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। और आदेश वापस लेने की मांग किया। इस मौके पर कालिकादत्त पांडेय, रामबदन यादव, जेपी यादव, बालेन्दू श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के अधिवक्ताओं ने भी पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे । इस मौके पर पारसनाथ मौर्य, खालिद जमाल, प्रभाकर राय, संजय शर्मा ,रमेश यादव, पवन कुमार, संतोष श्रीवास्तव, रामपलट राय महेश, यादव रहे।