फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कठुआ कांड के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर निकाला कैंडिल मार्च

कठुआ कांड के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर निकाला कैंडिल मार्च

Sat, 21 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कठुआ कांड के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर निकाला कैंडिल मार्च
चिरैयाकोट । जम्मू कश्मीर के कठुआ और प्रदेश के उन्नाव में विगत दिनों नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसके लिए लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार की रात नगर में यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाल कर दुष्कर्म आरोपियों के लिए सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग की। जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने से रोका जा सकेे।
विज्ञापन

नगर के चौक बाजार से शुरू हुई कैंडिल मार्च कमालूद्धिनपुर चौक, रोडवेज सहित दूसरे मार्गों से होते हुए वापस चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। कैंडिल मार्च को नेतृत्व कर रहे समाजसेवी अजमल नूरानी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं ने अपने देश को दूसरे देश के सामने शर्मसार किया है। सरकार को इस तरह की अपराधों पर लगाम लगाने के उद्येश्य से आरोपियों के लिए कड़ी सजा देने का प्रावधान बनाकर शीघ्र सजा सुनाए। कैंडिल मार्च में सद्दाम कैफ, शेरू, आसिफ अंसारी, नेहाल, सरफराज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed