{"_id":"6786ad836e51fa0aa80d7d9b","slug":"10-thousand-people-took-a-dip-in-saryu-and-tamsa-mau-news-c-295-1-svns1028-122889-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सरयू और तमसा में 10 हजार ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सरयू और तमसा में 10 हजार ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
मऊ। श्रद्धा और भक्ति का पर्व मकर संक्रांति मंगलवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह मेले का आयोजन किया गया। ठंड होने के बाद भी आस्था भारी पड़ी।
मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर नगर के हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, ढेकुलिया घाट और रामघाट ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम स्थित पोखरा तथा नागा बाबा की कुटी सहित दोहरीघाट के सरयू तट के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
लोगों ने स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। 10 हजार श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाने के साथ ही तिल, चावल दान कर दान-पुण्य रस्म पूरी की। साथ ही मंदिरों में पूजा अर्चना कर मत्था टेककर भगवान से मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
वहीं नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में अपार जनसमूह उमड़ा। इस अवसर पर लोगों ने तिल, लाई, गुड, चूड़ा खाकर त्योहार को मनाया।
हर वर्ष की तरह सहादतपुरा मोहल्ला स्थित ब्रह्मस्थान पर सुबह से ही मेले में बच्चों ने झूले तथा चटपटी वस्तुओं का लुत्फ उठाया। बच्चों ने पूरे दिन घूमकर पतंगबाजी कर खिचड़ी पर्व को मनाया।
पिपरीडीह क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत मरीके से मनाया गया। क्षेत्र के वनदेवी धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
इस दौरान मंदिर पर भजन कीर्तन किया गया। मंदिर पर लगे मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। करहां क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
पाताल गंगा सरोवर बाबा घनश्याम दास कुटी, शमसाबाद कुटी सरोवर, प्राचीन शिवालय देवरिया के सरोवर, आगरी सरोवर पर भारी संख्या में लोगों ने स्नान किया। साथ ही मंदिरों में विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
सबसे ज्यादा भीड़ कस्बे के रामघाट पर रही। सुबह से ही रामघाट पर श्रद्धालुओं का जमावाड़ा लगा रहा। जहां मंदिरों में भगवान को स्नान कराया गया।
इसके बाद नगर के हर मंदिरों के पुजारियों ने भगवान को नया वस्त्र पहनाते हुए उन्हें गुड़, तिल का भोग लगाया। वहीं रामघाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर चावल, तिल, गुड़ आदि का दान किया।