फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 beds added to the district hospital's dialysis unit.

Mau News: जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में 10 बेड बढ़े

Tue, 23 Jun 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
10 beds added to the district hospital's dialysis unit.
किडनी रोगियों को राहत देने वाले जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का विस्तार हो गया है। यहां अब 10 बेड बढ़ने से कुल 60 मरीजों की नि:शुल्क डायलिसिस हो सकेगी। अस्पताल में अब 20 बेड की डायलिसिस यूनिट से किडनी रोगियों को अधिक सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सितंबर 2021 में पीपीपी मॉडल पर छह बेड की नि:शुल्क डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ हुआ था। बाद में इसे बढ़ाकर 10 बेड किया गया था, लेकिन मरीजों की संख्या के अनुपात में बेड कम पड़ रहे थे।
विज्ञापन

यूनिट तीन शिफ्टों में संचालित होती है। रेफर मरीज आने पर डायलिसिस के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, जिससे मरीजों को परेशानी होती थी। इसी कारण यूनिट में बेड बढ़ाने की मांग उठ रही थी। मांग के आधार पर शासन की तरफ से डायलिसिस यूनिट में 10 बेड और बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नई मशीनें लगने से अधिक मरीजों को लाभ मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार एक मरीज की डायलिसिस में लगभग चार घंटे लगते हैं। पहले जहां प्रतिदिन लगभग 30 मरीजों की डायलिसिस होती थी, अब क्षमता बढ़कर 60 मरीजों तक पहुंच गई है।
डायलिसिस यूनिट मैनेजर वशिष्ठ नारायण ने बताया कि कम बेड होने के कारण प्रतीक्षा सूची के चलते मरीजों को निजी सेंटरों या वाराणसी तक जाना पड़ता था। अब 10 बेड बढ़ने से एक रुपये के पर्चे पर ही इलाज उपलब्ध होगा, जिससे मरीजों का खर्च बचेगा।

00000000 वर्जन
बेड बढ़ने से अब जिला अस्पताल में प्रतिदिन 60 मरीजों की नि:शुल्क डायलिसिस की जा सकेगी। तीन शिफ्टों में 12 घंटे तक मशीनें संचालित होकर मरीजों को लाभ देंगी। - डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed