{"_id":"bbd1236a4ff9c90b5b0a5ce6e14f86c6","slug":"matter-of-girl-killed-a-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की भगाने की रंजिश में किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की भगाने की रंजिश में किसान की हत्या
अमर उजाला, वजीरगंज (बदांयू)
Updated Sat, 07 Dec 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह खेत से लौटते वक्त एक किसान को दूसरे पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं।
विज्ञापन
इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी ने प्रधान परिवार के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी राजपाल सिंह (56) रात में खेत की रखवाली करने गए थे। शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब वह खेत से वापस लौट रहे थे। तभी कुछ लोगों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया। इसके साथ ही इन पर कई फायर किए। इनके शरीर में तीन गोलियां लगीं जिनमें से एक शरीर से पार हो गई।
चीखते हुए राजपाल जमीन पर गिरे और सांसे थम गईं। इसके साथ ही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी यहां से फरार हो गए। मृतक के घरवाले भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
सूचना दी गई तो वजीरगंज पुलिस भी पहुंच गई। फिर शव को सील कर दिया गया। दोपहर के वक्त शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। इसमें शरीर के अंदर फंसी 315 बोर की दो गोलियां मिलीं।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने गांव के ब्रजेश कुमार, दयासिंधु और ब्रजनंदन के खिलाफ पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी ग्रामप्रधान के परिवार से जुड़े प्रभावशाली लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनकी तलाश में दबिश दी पर वह फरार हो गए।
लड़की भगाने की रंजिश में हुई हत्या
भटानी गांव में हुई हत्या की वारदात में लड़की भगाने की रंजिश सामने आई है। राजपाल का पुत्र करीब तीन माह पहले आरोपी पक्ष की लड़की को भगा ले गया था। तब से दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
हत्या की पृष्ठभूमि गाजियाबाद शहर से जुड़ी बताई जा रही है। आरोपी पक्ष के कुछ लोग गाजियाबाद में रहते हैं। वहीं पर राजपाल का पुत्र अवनीश काम करता था। करीब तीन महीने पहले अवनीश दूसरे पक्ष की लड़की को ले गया था।
इस मामले में अवनीश और राजपाल समेत तीन लोगों के खिलाफ दूसरे पक्ष ने तहरीर दी थी। इस प्रकरण में गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। इसके साथ ही कुछ दिन बाद किशोरी को बरामद कर लिया गया।
जबकि अवनीश के बारे में पता नहीं चला। इस घटना के बाद से ही दोनों पक्षों में संबंध खराब हो गए थे। इस घटना में दूसरे पक्ष के उन्हीं लोगों को नामजद कराने से यह बात और पुष्ट हो गई। हत्या के बाद गांव में गहमागहमी का माहौल रहा।