फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youths standing on the roadside shot a motorcyclist; he is in serious condition.

Mathura News: रास्ते में खड़े युवकों ने बाइक सवार को मारी गोली, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youths standing on the roadside shot a motorcyclist; he is in serious condition.
बलदेव। थाना क्षेत्र के गांव रदोई बुर्ज में रविवार देर रात बीच रास्ते पर खड़े चार युवकों ने बाइक सवार को कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को भर्ती कराया गया है। साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बुर्ज निवासी सतेंद्र अपने दोस्त रामू और राकेश के साथ बिसावर में गिलहट के कारखाने में काम करता है। कारखाने से काम कर वापस आते समय आरोपी रवि, रविन्द्र, जुगेंद्र, निशांत गांव में बीच रास्ते में खड़े थे। सतेंद्र ने रास्ते से हटने की कहा तो आरोपियों ने नशे में कहासुनी और गाली गलौज कर दी। इसी दौरान रविंद्र ने सतेंद्र पर फायर कर दिया। जिसमें एक गोली सतेंद्र के पैर में लगी। सतेंद्र के पिता गोविंद ने रवि निवासी बुर्ज रदोई, रविन्द, जुगेंद्र निवासी बुर्ज रदोई, निशांत निवासी कचनाऊ के खिलाफ थाना बलदेव में तहरीर दी है। सीओ श्वेता वर्मा और थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार ने रास्ते से निकलने की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और आरोपियों ने गोली चला दी। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed