फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youths Detained on Suspicion of Mobile Theft

Mathura News: मोबाइल चोरी के शक में युवकों को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youths Detained on Suspicion of Mobile Theft
वृंदावन। मोबाइल चोरी के शक में पुलिस मध्य प्रदेश के दो नाबालिग सहित आधा दर्जन युवकों को पूछताछ करने के लिए थाने ले आयी। इस पर परिजन ने हंगामा कर दिया। एक महिला थाने पर ही बेहोश हो गई। किसी प्रकार पुलिसकर्मियों ने परिजन को समझाकर शांत कराया। सभी को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय दुकानदारों की शिकायत पर मोबाइल चोरी के शक में मध्य प्रदेश के गंजबासौदा के आधा दर्जन युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। पुलिस पूछताछ कर रही थी कि तभी उनके परिजन भी थाने पर आ गए और हंगामा करने लगे। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को खरीखोटी सुनाना शुरू कर दिया। एक महिला बेहोश हो गई। उसका किसी प्रकार लोगों ने संभाला। लोगों को हटाना चाहा तो वह पुलिसकर्मियों से उलझ गए। बाद में इंसपेक्टर संजय पांडेय के समझाने के बाद वह शांत हुए। महिलाओं का कहना था कि चार दिन से बच्चों को पकड़ रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed