फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   youth was injured after falling into pole pit in Mathura

Mathura: पोल लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा राहगीर, मच गई चीखपुकार; पुलिस ने जेसीबी की मदद से बचाई जान

Wed, 29 Oct 2025 05:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 29 Oct 2025 05:57 PM IST
सार

पोल लगाने के लिए 25 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसमें एक राहगीर गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
youth was injured after falling into pole pit in Mathura
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पास स्ट्रीट लाइट का खंभा लगाने के लिए खोदे गए 25 फीट गहरे गड्ढे में बुधवार को एक राहगीर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसकी चीखपुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से करीब 20 मिनट में रेस्क्यू कर पीड़ित को बाहर निकाला। इसके बाद इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ श्वेता सिंह ने बताया कि यह घटना दोपहर एक बजे की है। राहगीर रास्ते से निकलकर जा रहा था। इसी दौरान वह गड्ढे में गिर गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने भीड़ जुट गई। कड़ी मशक्कत कर उसे निकाला। फिलहाल पीड़ित की पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed