फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth injured after falling from Hoshiarpur Express

Mathura News: होशियारपुर एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after falling from Hoshiarpur Express
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर गांव बंचारी के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। एंबुलेंसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को होडल के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पठानकोट से आगरा जा रही होशियारपुर एक्सप्रेस में सवार होकर कोसीकलां आ रहे लोकेंद्र (28) निवासी नरी सेमरी, छाता अचानक गांव बंचारी रेलवे ट्रैक पिलर नंबर 1455 के पास ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन से युवक के गिरने के बाद घटनास्थल के पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

घायल युवक लोकेंद्र की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने घटना की जानकारी आरपीएफ कोसीकलां को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के परिजनों को सूचना दी। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी योगेंद्रपाल ने बताया कि घायल युवक लोकेंद्र कंटेनर पर चालक था। पठानकोट में कंटेनर को छोड़कर गांव वापस आ रहा था। गर्मी के चलते वह ट्रेन में गेट के पास बैठ गया और नींद के चलते एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देख फरीदाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed