फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth from Achhnera drowns while bathing in Radhakund dies

Mathura News: राधाकुंड में नहाते समय अछनेरा का युवक डूबा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth from Achhnera drowns while bathing in Radhakund dies
राधाकुंड (मथुरा)। नगर स्थित राधाकुंड में शुक्रवार देर रात स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद युवक के साथ आए दोस्तों में कोहराम मच गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने बमुश्किल युवक के शव को कुंड से बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना अछनेरा, ग्राम नागर की गढ़ी निवासी पवन सिंह (18) पुत्र अजब सिंह अपने दोस्त कान्हा और शांतनु के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने और दर्शन के लिए आए थे। शुक्रवार रात दो बजे तीनों युवक राधाकुंड में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पवन गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शरद त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई गई। काफी प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोर विष्णु ठाकुर ने शव को बाहर निकाल लिया। उधर, सूचना पर पवन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दरअसल, अधिकमास के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित मानसी गंगा में भी लगातार दो दिन हादसे हुए थे। यहां 6 जून को आगरा के थाना पिनाहट निवासी दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई थी। इसके अगले दिन 7 जून को भी आगरा के थाना शाहगंज निवासी एक किशोरी भी डूब गया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed