फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   youth damaged the statue of Shani Dev  broke it and started taking it away police caught him

Mathura: शनि देव की मूर्ति को युवक ने किया क्षतिग्रस्त, तोड़कर ले जाने लगा साथ...तभी पुलिस ने दबोच लिया

Tue, 26 Nov 2024 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 02:17 PM IST
सार

शनिदेव मंदिर में आधी रात को युवक घुस आया। उसने शनिदेव की मंदिर को तोड़ दिया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
 

विज्ञापन
youth damaged the statue of Shani Dev  broke it and started taking it away police caught him
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित जयसिंहपुर में सोमवार की रात की सामाजिक तत्व ने शनिदेव के मंदिर में विराजमान शनिदेव के विग्रह को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह हिंदूवादी नेताओं को हुई, तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में हिंदूवादी मंदिर पहुंच गए। इससे पूर्व पुलिस ने रात को ही खंडित मूर्ति को ले जाते हुए युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन




 

थाना क्षेत्र के मेथोडिस्ट हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर बने प्राचीन शनिदेव महाराज के मंदिर में सोमवार की रात एक युवक घुस गया। युवक ने मंदिर में विराजमान शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर दिया और उसे लेकर अपने साथ चलने लगा। युवक मूर्ति ले जाने में सफल होता इससे पहले ही गश्त कर रही पुलिस की नजर उसे पर पड़ी। संदिग्ध हालत में युवक को देख पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। तलाशी लेने पर उससे शनिदेव की खंडित मूर्ति बरामद हुई। पुलिस आरोपी और खंडित मूर्ति को लेकर थाने आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह इसकी सूचना हिंदूवादी संगठन को हुई तो मंदिर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। हिंदूवादी नेताओं में मूर्ति को खंडित करने को लेकर काफी रोष था। बिरला मंदिर चौकी इंचार्ज ने उन्हें बताया कि जिस युवक ने मूर्ति को खंडित किया है वह नशे में था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंचे आक्रोशित हिंदुओं को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब वह शांत हुए।
विज्ञापन

गोरक्षा विभाग संगठन मंत्री हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि असामाजिक तत्व लगातार हिंदू देवी देवताओं के विग्रह को खंड़ित कर रहे हैं। इससे हिंदुओं की भावना आहत हो रही हैं। इधर गोविंद नगर थाना प्रभारी देवपाल पुंडीर ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। उससे शनिदेव के विग्रह को बरामद कर लिया है,  विग्रह को मंदिर में स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed