फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth body found hanging under suspicious circumstances

Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth body found hanging under suspicious circumstances
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिल्होरा में रविवार सुबह 30 वर्षीय युवक का घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर परिवार के लोगों ने मारपीट कर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अशोक (30) गांव के ही कुछ युवकों के साथ शराब पी रहा था। अशोक के ताऊ के बेटे ने बताया कि इस दौरान किसी बात को लेकर अशोक और अन्य युवकों में विवाद हो गया, जिसमें मारपीट हो गई। अशोक ने देर रात अपने भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी थी। रविवार सुबह जब परिजन घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे, तो अशोक का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही छाता कोतवाली प्रभारी उमेशचंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजन ने बताया कि अशोक अविवाहित था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों को जांच का आधार बनाया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed