फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   youth belong to Mathura shot dead in property dealer office in Palwal

UP: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में युवक की गोली मारकर हत्या, मालिक और सहकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Feb 2024 10:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 10:00 PM IST
सार

पलवल में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में मथुरा के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चाचा ने मालिक और सहकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
youth belong to Mathura shot dead in property dealer office in Palwal
Firing - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के पलवल में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर काम करने वाले एक युवक की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से तीर्थनगरी मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गिडोह का रहने वाला था। हत्या का आरोप कार्यालय के मालिक व उसके पास नौकरी करने वाले युवक पर है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पलवल जनपद के चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार, कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव गिडोह निवासी चंदन सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सचिन कुमार पुत्र श्याम सिंह पलवल के किठवाड़ी गांव निवासी अनिल दलाल के प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर नौकरी करता था। 
विज्ञापन


नौ फरवरी को सचिन कार्यालय में था एवं कार्यालय पर ही नौकरी करने वाला कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव धर्म नगर निवासी रवि भी वहीं मौजूद था। उन्हें रात नौ बजे सूचना मिली कि सचिन को अनिल के कार्यालय पर किसी ने गोली मार दी है। परिजन किठवाड़ी चौक स्थित कार्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा ने मालिक और सहकर्मी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

पीड़ित चंदन सिंह का आरोप है कि उन्हें वहां पूछताछ करने पर पता चला है कि सचिन की हत्या रवि व अन्य नाम पता नामालूम लोगों ने गोली मारकर की है। हत्या में अनिल का हाथ है। चांदहट थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें किठवाड़ी गांव निवासी अनिल दलाल ने सूचना दी कि उनके पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी चौक के पास स्थित कार्यालय पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आकर सचिन को गोली मार दी है। 

खून से लथपथ पड़ा था सचिन

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोफा पर सचिन खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के चाचा की शिकायत पर रवि व अनिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed