{"_id":"6a3ad811360f28b97e0e57f6","slug":"youth-attacked-and-fired-upon-over-a-grudge-mathura-news-c-412-1-mt21013-9188-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चौपाल जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग! मोबाइल में लगी गोली, बाल-बाल बची जान; VIDEO वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चौपाल जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग! मोबाइल में लगी गोली, बाल-बाल बची जान; VIDEO वायरल
Wed, 24 Jun 2026 01:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:29 PM IST
सार
मथुरा के बछगांव में चौपाल जा रहे युवक पर रंजिश के चलते छह लोगों ने कथित तौर पर धारदार हथियार और तमंचे से हमला कर फायरिंग कर दी। पीड़ित के अनुसार, गोली उसके मोबाइल में लगी, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव बछगांव में तमंचा से गोली चलता हमलावर देवेंद्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सौंख मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव बछगांव में घर से चौपाल जा रहे युवक पर रंजिश के चलते गांव के ही छह लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों ने तमंचे से तीन फायर किए। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, बछगांव निवासी सचिन कुमार पुत्र महताप सिंह से गांव के ही देवेंद्र और उसके परिजन रंजिश मानते हैं। सोमवार शाम करीब 7 बजे सचिन घर से चौपाल के लिए जा रहे थे। तभी छह नामजदों ने उन्हें रोकर लिया। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों ने धारदार हथियार और तमंचा लेकर हमला किया। फायरिंग की, जिसमें वे बाल-बाल बचे गए। बताया जा रहा है कि तमंचे से चली गोली पीड़ित के मोबाइल में लगी। इससे मोबाइल टूट गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सचिन ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने देवेंद्र उर्फ देवा, अजीत, गौरव, सौरव, पालेंद्र, हाकिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार दोपहर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि रंजिश के चलते पीड़ित पर हमला हुआ था। हमलावरों की तलाश की जा रही है।