फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young players say, "Our dream is also to play in the World Cup."

Mathura News: युवा खिलाड़ी बोले- हमारा सपना भी अब विश्व कप खेलना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Young players say, "Our dream is also to play in the World Cup."
मथुरा। आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर जिले में क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्रिकेट एकेडमी में मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया और भारतीय टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

खिलाड़ी राहुल चौधरी ने कहा कि भारत की इस सफलता से छोटे शहरों के खिलाड़ियों को बड़ा मंच हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। इस उपलब्धि से जिले के उभरते खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। मथुरा के युवा क्रिकेटर जयवीर चौधरी ने कहा कि अंडर-19 टीम की जीत से हमें विश्वास मिला है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हम भी देश के लिए खेल सकते हैं। अब हमारा लक्ष्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन

खिलाड़ी अंशु यादव ने कहा कि भारतीय टीम की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जूनियर स्तर पर मजबूत तैयारी ही सीनियर टीम की सफलता की नींव होती है। हम भी अब रोजाना ज्यादा समय अभ्यास में दे रहे हैं, ताकि भविष्य में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 इंडिया खिलाड़ी चेतन शर्मा ने कहा कि भारत की इस उपलब्धि से देशभर के साथ-साथ जिले के उभरते खिलाड़ियों को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। इससे आने वाले वर्षों में जिले से भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलने की उम्मीद बढ़ गई है।
अंडर-23 खिलाड़ी सोनिया शर्मा ने कहा कि टीवी पर फाइनल देखकर बहुत प्रेरणा मिली। अब हम अपनी फिटनेस और तकनीक पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, ताकि बड़े टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

वहीं आईपीएल खिलाड़ी राहुल शर्मा ने कहा कि छोटे शहरों के खिलाड़ियों के लिए यह जीत खास मायने रखती है। इससे यह संदेश मिला है कि यदि लगन और निरंतर अभ्यास किया जाए तो किसी भी पृष्ठभूमि से निकलकर देश के लिए खेला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed